सचिन तेंदुलकर से पूछा गया, 'आप क्रिकेटर नहीं बनते तो क्या करते?', उन्होंने दिया जवाब
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से रेडिट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान एक यूज़र ने पूछा, "आप क्रिकेटर नहीं बनते तो क्या करते?" उन्होंने जवाब दिया, "टेनिस प्लेयर।" एक यूज़र द्वारा 'सच में तेंदुलकर हैं क्या? कृप्या वेरिफिकेशन के लिए वॉयस नोट शेयर करें' कहने पर सचिन ने सेशन वाली तस्वीर शेयर कर लिखा, "आधार कार्ड भेजूं क्या?"