सचिन ने जेम्स ऐंडरसन के लिए लिखा पोस्ट, कहा- आपने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया
क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर ने इंग्लिश पेसर जेम्स ऐंडरसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने 'X' पर लिखा, "आपने 22 साल तक शानदार प्रदर्शन कर फैंस को मंत्रमुग्ध किया है। आपने अपने गेम से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।" कुल 401 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ऐंडरसन ने अपने करियर में 991 विकेट लिए।