सचिन से हमेशा कहता हूं, मेरी वजह से आपका नाम हुआ: पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर एलन लैम्ब
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलन लैम्ब ने पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर को लेकर कहा है, "मैं उनके खिलाफ तब खेला था जब वह 18 साल के थे। मैंने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया था और उन्होंने इसका फायदा उठाकर शतक लगा दिया।" उन्होंने कहा, "मैं उनसे हमेशा कहता रहता हूं कि मेरी वजह से आपका नाम हुआ।"