सचिन और धोनी की फोटो के बाद वायरल हुई वानखेड़े की सीढ़ी से उतर रहे कोहली की तस्वीर
सचिन तेंदुलकर और एम.एस. धोनी की फोटो के बाद वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) की सीढ़ी से उतर रहे विराट कोहली की तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कमेंट किया, "भारतीय क्रिकेट के सितारे।" वानखेड़े की सीढ़ी से उतर रहे सचिन की तस्वीर ने 2013 में एमसीसी-विज़डन फोटो ऑफ द इयर का अवॉर्ड जीता था।