सचिन का डीपफेक वीडियो अपलोड करने के लिए फिलीपींस का आईपी एड्रेस हुआ था इस्तेमाल
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो से जुड़े मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले शख्स का आईपी एड्रेस ढूंढ लिया है जो फिलीपींस का है। एक ऐप को प्रमोट करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। बकौल पुलिस, वीडियो अपलोड करने के लिए हॉटमेल अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था।