सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद उनके सामने नतमस्तक हुए विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल
वनडे क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक शतक जड़ने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद विराट कोहली स्टैंड्स में बैठे सचिन के सामने नतमस्तक हो गए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में 50 शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं और उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा।