सचिन की तरह दिखते थे सहवाग, मैंने सोचा एक तेंदुलकर काफी नहीं था जो एक और आ गया: ली
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ब्रेट ली ने पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के खिलाफ गेंदबाज़ी करने के अनुभव को लेकर कहा है, "बल्लेबाज़ी करते हुए वह कुछ-कुछ सचिन तेंदुलकर की तरह दिखते थे...और...मैं सोचता था कि...एक तेंदुलकर काफी नहीं था...जो एक और आ गया।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है...वह मुकम्मल टेस्ट क्रिकेटर थे क्योंकि उनके खिलाफ गेंदबाज़ी करना बहुत मुश्किल था।"