सचिन की तरह बल्लेबाज़ी करना चाहता था, बाद में एहसास हुआ कि उनकी तरह नहीं खेल सकता: धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि उनके क्रिकेट के रोल मॉडल हमेशा से सचिन तेंदुलकर रहे। उन्होंने कहा, "मैं सचिन को खेलते देखता था और उनकी तरह बल्लेबाज़ी करना चाहता था। बाद में एहसास हुआ कि मैं उनकी तरह नहीं खेल सकता लेकिन दिल में हमेशा यही था कि उनकी तरह खेलूं।"