सचिन की बेटी सारा ने शेयर किया पिता के चैरिटी मैच खेलने का वीडियो, कहा- 'नॉस्टैल्जिया'
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने कर्नाटक में एक चैरिटी मैच में अपने पिता के खेलने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "नॉस्टैल्जिया।" मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली वन वर्ल्ड टीम ने वन फैमिली टीम को हरा दिया। सचिन ने मैच में 1 विकेट लिया और 16 गेंदों पर 27 रन बनाए।