सचिन के ऑल-टाइम वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से बस एक शतक दूर हैं कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के भारत के चौथे मैच में 97 गेंदों पर अपना 48वां वनडे शतक जड़ा। कोहली अब सचिन तेंदुलकर के ऑल-टाइम वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से अब एक शतक पीछे हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली का यह 78वां शतक है।