सचिन के जन्मदिन पर गिफ्ट के रूप में सहवाग ने शेयर किया केला खाते हुए अपना वीडियो

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने सचिन तेंदुलकर को उनके 49वें जन्मदिन पर बधाई दी है। सहवाग ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर खुलासा किया कि सचिन हमेशा मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में उनके चुप रहने की उम्मीद रखते थे। बकौल सहवाग, "सचिन मुझे केले खिलाते थे ताकि मैं चुप रहूं। मैं आज कुछ नहीं कहूंगा, मैं केले खाऊंगा।"

Load More