सचिन को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का आमंत्रण पत्र, सामने आई तस्वीर
भारतीय क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का आमंत्रण पत्र मिला है जिसकी तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समारोह के लिए देशभर से 11,000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत अन्य मुख्य अतिथि होंगे।