सचिन तेंदुलकर ने कश्मीर में बर्फबारी के बीच फैन से की बातचीत, वीडियो हुआ वायरल
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बर्फबारी के बीच एक फैन से बातचीत करते सचिन तेंदुलकर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में फैन सचिन से कहता दिखा कि उनके क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने पर वह पूरी रात रोया था। फैन ने आगे कहा, "उस दिन मैंने लिखा था, 'रोशनी चली गई, हर जगह अंधेरा ही अंधेरा है'।"