सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया जंगल सफारी के दौरान दिखी बाघों की 3 पुश्तों का वीडियो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बाघों की 3 पुश्तें एकसाथ दिख रही हैं। सचिन ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र स्थित ताडोबा अंधारी नैशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान ये बाघ दिखे थे। उन्होंने कहा, "बहुत अद्भुत अनुभव है...भारत में घूमने के लिए बहुत सारे स्थान हैं।"