सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शेयर की महिला ग्राउंड स्टाफ के साथ 16 साल पुरानी तस्वीर
भारतीय क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला ग्राउंड स्टाफ के साथ 16-साल पुरानी तस्वीर 'X' पर शेयर की। उन्होंने कहा, "2008 में 26/11 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतना...पूरे देश के लिए भावुक पल था। मैंने सबसे पहले जिसके साथ जश्न मनाया...वह महिला ग्राउंड स्टाफ थीं। वह क्षण मेरे लिए बेहद खास है।"