सचिन ने कहा था 'ऐसे ही गाता रहा तो तुझे किशोर कुमार बना दूंगा': 2011 का मैच याद कर सहवाग
विश्व कप 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच को याद करते हुए पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया है कि वह सचिन तेंदुलकर के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए ओवरों के बीच में गाना गा रहे थे। उन्होंने कहा, "चौथे ओवर के बाद...सचिन पीछे से आए...और कहा, 'तुझे किशोर कुमार बना दूंगा अगर ऐसे ही गाने गाता रहा'।"