सचिन ने केबीसी स्टाइल में अमिताभ को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आज मैं सवाल पूछता हूं
सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को अमिताभ बच्चन को उनके 81वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने 'X' पर केबीसी स्टाइल में सवाल पूछते हुए लिखा, "अमिताभ बच्चन कौन हैं?...ए- सुपरस्टार, बी- आइकॉन, सी- लेजेंड या डी- इनमें से सभी।" इसके साथ सचिन ने लिखा, "इतने वर्षों से आपने सभी से सवाल पूछा है…आज मैं आपके लिए सभी से सवाल पूछता हूं।"