सचिन ने कोहली को गिफ्ट की 2011 विश्व कप की अपनी जर्सी, बीसीसीआई ने शेयर कीं तस्वीरें
सचिन तेंदुलकर ने अहमदाबाद में वनडे विश्व कप-2023 के फाइनल से पहले विराट कोहली को अपनी 2011 विश्व कप की जर्सी गिफ्ट की। बीसीसीआई ने 'X' पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "एक खास प्री-मैच मोमेंट।" एक तस्वीर में कोहली एक फोटो पकड़े दिख रहे हैं जिसमें सचिन उनके 50 वनडे शतक के बाद उन्हें गले लगाते नज़र आ रहे हैं।