सचिन ने रवि शास्त्री के साथ खेला बेसबॉल, आईसीसी ने शेयर किया वीडियो
टी20 विश्व कप 2024 में 9 जून को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले न्यूयॉर्क (अमेरिका) में सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ बेसबॉल खेला है। आईसीसी ने उनके गेम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। गौरतलब है, सचिन भारत-पाक मैच देखने अमेरिका गए हैं।