सचिन वझे ने मनसुख हिरेन की हत्या के लिए पूर्व-पुलिस अधिकारी को दिए थे ₹45 लाख: एनआईए

एनआईए ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे ने मनसुख हिरेन की हत्या कराने के लिए पूर्व-पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को ₹45 लाख दिए थे। बकौल एनआईए, 'एंटीलिया' (उद्योगपति मुकेश अंबानी का आवास) के बाहर विस्फोटक से भरी गाड़ी खड़ी करने की ज़िम्मेदारी लेने से इनकार के बाद हिरेन की हत्या कर दी गई।

Load More