सच्चाई को सामने लाने में 10 साल लगा दिए, अब सब अदालत पर निर्भर करता है: जिया खान की मां

ऐक्ट्रेस जिया खान की मौत के केस में शुक्रवार को कोर्ट के फैसला सुनाने से पहले उनकी मां राबिया खान ने कहा, "हमने सबूतों के आधार पर सच्चाई को सामने लाने में 10 साल लगा दिए।" उन्होंने कहा, "अब अदालत को सही फैसला करना है।" गौरतलब है, अभिनेता सूरज पंचोली पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है।

Load More