सज़ा सुनते ही महिला ने एमपी की अदालत में खाया ज़हर, वहीं गिर पड़ी
अनूपपुर (मध्य प्रदेश) में शनिवार को एक अदालत में जज ने 54-वर्षीय महिला को हत्या के प्रयास के लिए उकसाने को लेकर 10 साल जेल की सज़ा सुनाई। यह सुनते ही महिला ने ज़हर खा लिया और वहीं गिर पड़ी। पुलिस तत्काल उसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और एक डॉक्टर ने बताया कि वह अब खतरे से बाहर है।