सज़ा पूरी कर चुके 6 भारतीयों की पिछले 9 महीने में पाक की जेलों में हुई मौत: विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है कि पिछले 9 महीनों में पाकिस्तान की जेलों में 5 मछुआरों सहित 6 भारतीय कैदियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कैदियों ने अपनी सज़ा पूरी कर ली थी लेकिन उन्हें अवैध रूप से रखा गया था। बकौल बागची, यह मामला इस्लामाबाद (पाकिस्तान) के साथ उठाया गया है।