सज्जन जिंदल ने पुलिस के पास जाने को लेकर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी: मॉडल
जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल पर रेप का आरोप लगाने वाली 30-वर्षीय मॉडल और डॉक्टर ने बताया है कि पुलिस के पास शिकायत करने को लेकर जिंदल ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। मॉडल ने बताया, "जिंदल ने बाद में मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया, जिंदल ने कहा था कि वह मुझसे शादी करना चाहते हैं।"