सट्टे में पैसे गंवाने वाले ने भेजे 'सुसाइड का मन करता है' के मेसेज, मनोज तिवारी ने शेयर की चैट
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने किसी शख्स द्वारा उन्हें भेजे गए मेसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें उसने लिखा कि ऑनलाइन सट्टे में उसने बहुत पैसे गंवा दिए और उसका सुसाइड करने का मन करता है। शख्स ने लिखा कि वह कर्ज़ नहीं चुका नहीं पा रहा है। बकौल तिवारी, वह युवक को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।