सड़ रहे शवों को दफनाएगा नेपाल, परिजनों के मिलने पर कब्र खोदकर फिर से निकाली जाएंगी लाशें
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद मिले सड़ रहे शवों को संक्रमण के डर से दफनाया जा रहा है। जिन शवों की पहचान नहीं हो पाई है उनका पहले DNA सैंपल लिया जा रहा है और नंबर दिया जा रहा है। बाद में परिजन DNA जांच के लिए सैंपल दे सकेंगे। मिलान होने पर कब्र खोदकर शव उन्हें सौंपा जाएगा।