सड़क के खतरों से रहें सावधान, खुद ही बचाएं अपनी जान: सड़क हादसों की रिपोर्ट पर अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2023 के सड़क हादसों की भारत सरकार की रिपोर्ट पर कहा है, "यह नया समाचार चिंताजनक है कि सड़क हादसों में सबसे ज़्यादा मौतें यूपी में हो रही हैं।" उन्होंने कहा, "अकेले सड़क पार करने वाले बुज़ुर्गों, वाहन चालकों व बच्चों से अपील है: सड़क के खतरों से रहें सावधान, खुद ही बचाएं अपनी जान।"