सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर बैल से हल जोतकर बिहार में ग्रामीणों ने जताया विरोध
गया (बिहार) के आमकोला गांव में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों पर धान की रोपाई की और बैल से हल जोता जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, 2011-12 में बनी यह 20 किलोमीटर लंबी सड़क की एक बार भी मरम्मत नहीं हुई व जिसके चलते यहां ऐम्बुलेंस तक नहीं पहुंच पाती।