सड़क किनारे स्कूटर पर बैठे थे बाप-बेटे, अचानक उसमें लग गई आग; केरल से सामने आया वीडियो
पलक्कड़ (केरल) में खड़े हुए स्कूटर में अचानक आग लग गई जिसमें एक शख्स और उसका 6-वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गए। शख्स सड़क किनारे अपना स्कूटर रोककर फोन पर बात कर रहा था, तभी स्कूटर के नीचे से आग की लपटें उठने लगीं जिसके बाद शख्स और उसका बेटा उससे कूद गए। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे का पैर जल गया है।