सड़क दुर्घटना में घायल युवक के पैर में बांध दिया गत्ता, बिहार से सामने आई शर्मनाक तस्वीर
बेगूसराय (बिहार) के एक अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के पैर में प्लास्टर करने के बजाय डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर उसे रेफर कर दिया। घटना की तस्वीर व वीडियो सामने आने पर लोग घोर लापरवाही पर कड़ा गुस्सा और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है।