सड़क निर्माण के लिए 3 माह में जारी करेंगे ₹3 लाख करोड़ के ठेके: नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है, "हम 3 महीनों में ₹3 लाख करोड़ से अधिक के सड़क ठेके जारी करेंगे और हमारा लक्ष्य मार्च 2025 तक ₹5 लाख करोड़ से अधिक के ठेके देने का है।" उन्होंने कहा, "मंत्रालय के पास कई सड़क परियोजनाएं हैं और इनके लिए धन जुटाने में कोई समस्या नहीं होगी।"