सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, ग्रेटर नोएडा में हिट-ऐंड-रन का वीडियो हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा (यूपी) के बिसरख में तेज़ रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक के दोनों पैर, हाथ, घुटने और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। हादसा 5 सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे हुआ और घटना के समय वह सड़क पार कर रहा था।