सड़क पर हरे सिग्नल का 'इंतज़ार' करती दिखी गाय, पुणे पुलिस ने शेयर किया वीडियो
पुणे शहर पुलिस ने बुधवार शाम को X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक गाय सड़क पर वाहनों के बीच खड़ी दिख रही है। वीडियो देखकर लग रहा जैसे गाय ट्रैफिक सिग्नल के लाल से हरे होने का 'इंतज़ार' कर रही है। पुलिस ने वीडियो के साथ लिखा, "ध्यान दें दोस्तों, लाल बत्ती पर आगे न बढ़ें!"