सड़क हादसा देख अजित पवार ने काफिला रोककर पुणे में की घायल शख्स की मदद

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को पुणे में सर्किट हाउस के पास एक सड़क दुर्घटना देखकर अपना काफिला रोक दिया और घायल शख्स की मदद की। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में अजित पवार घायल व्यक्ति से बात करते और उसका हालचाल पूछते नज़र आ रहे हैं। अजित पवार ने कहा, "मैंने शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया है।"

Load More