सड़क हादसे में घायल हुए अभिनेता प्रवीण डबास की हालत अब स्थिर है: रिपोर्ट
'टाइम्स नाउ' की रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसे में घायल हुए अभिनेता प्रवीण डबास की हालत अब स्थिर है और वह बातचीत कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, प्रवीण के चेहरे व सिर पर चोट नहीं लगी है और उनके शरीर के किसी बाहरी हिस्से में ब्लीडिंग नहीं हो रही है। उन्होंने पीठ व घुटनों में दर्द की शिकायत की है।