सड़क हादसे में घायल हुए कन्नड़ ऐक्टर किरण राज, अस्पताल में हैं भर्ती

कन्नड़ ऐक्टर किरण राज मंगलवार शाम को बेंगलुरु में एक सड़क हादसे में घायल हो गए जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किरण की मर्सिडीज़ कार डिवाइडर से टकरा गई थी और हादसे के वक्त वह एक अनाथालय से लौट रहे थे। किरण की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Load More