सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत के बाद यूपी में सिपाही ने शव से लूटे सोने के ज़ेवर
महोबा (यूपी) में बीते दिनों बीजेपी के मंडल अध्यक्ष सचिन पाठक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बीजेपी नेता के शव से सोने की अंगूठी व चेन और 2 मोबाइल लूटने के आरोप में एक सिपाही समेत 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल पुलिस, मृतक के परिजन ने लूट-हत्या का केस दर्ज कराया था।