सड़क हादसे में मारे गए टेक कंपनी के सीईओ की कार के ऊपर कंटेनर पलटने का वीडियो आया सामने

बेंगलुरु में आईएएसटी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के 48 वर्षीय सीईओ चंद्रम येगापागोल की कार पर ट्रक कंटेनर पलटने के पल का वीडियो एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। गौरतलब है, कंटेनर से कुचले जाने से चंद्रम येगापागोल, उनकी पत्नी, 2 बच्चे और 2 रिश्तेदार की मौत हो गई। हादसे में ट्रक का ड्राइवर घायल हो गया।

Load More