सड़क किनारे लगे स्टॉल का चिकन शोरमा खाने के बाद मुंबई में 19 वर्षीय युवक की हुई मौत
मुंबई में कथित तौर पर सड़क किनारे लगे स्टॉल का चिकन शोरमा खाने के बाद एक 19 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने फूड स्टॉल चलाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि शोरमा का चिकन खराब था।