सड़क के बाढ़ में डूबने के बाद आंध्र प्रदेश में नाव में सवार हुई दुल्हन व उसका परिवार
कोनासीमा (आंध्र प्रदेश) में भारी बारिश के चलते सड़कों के बाढ़ में डूबने के बाद एक दुल्हन व उसका परिवार नावों में सवार होकर दूल्हे के घर पहुंचे। इसका वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य आपदा मोचन बल ने दुल्हन व उसके परिवार की कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में मदद की थी।