सड़क दुर्घटना में घायल हुए यूपी के भिखारी की जेब से मिले ₹3.64 लाख

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए 50-वर्षीय एक भिखारी के पास से पुलिस को ₹3.64 लाख नकद मिले। दरअसल, पुलिस को घायल शख्स की जेब से पहचान-पत्र निकालते समय ₹2,000 के नोटों के बंडल के रूप में यह राशि मिली। बकौल खबर, शख्स की पहचान पिपराइच निवासी शरीफ बाउंक के रूप में हुई है।

Load More