सड़क पर शराब पीने के मामले में इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया को मिली ज़मानत
देहरादून (उत्तराखंड) की एक कोर्ट ने सड़क पर शराब पीने के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया को शुक्रवार को ₹25,000 के निजी मुचलके पर ज़मानत दे दी। दरअसल, कटारिया ने शुक्रवार को ही इस मामले में कोर्ट के सामने सरेंडर किया था। गौरतलब है, बॉबी का सड़क पर कुर्सी डालकर शराब पीते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।