सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं तमिल फिल्म 'शैतान' फेम अरुंधति, वेंटिलेटर पर रखा गया

तमिल फिल्म 'शैतान' फेम ऐक्ट्रेस अरुंधति नायर की बहन आरती ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि अरुंधति 3 दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुंधति चेन्नई में बाइक से कहीं जा रही थीं और एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

Load More