सड़क हादसे में घायल हुए किशोर को दिल्ली में उसके 3 दोस्तों ने अंडरपास में फेंका, हुई मौत
विवेक विहार (दिल्ली) इलाके में सड़क हादसे में घायल हुए एक किशोर को उसके तीन दोस्तों ने अंडरपास में फेंक दिया जिसकी बाद में मौत हो गई। सभी ऑटोरिक्शा में जा रहे थे जिसके पलट जाने से लड़के की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, शव को उसी ऑटो-रिक्शा में ले जाया गया और अंडरपास में फेंक दिया गया।