सड़क हादसे में मारे गए शख्स के शव के ऊपर से यूपी में गुज़रे कई वाहन, शव के हुए कई टुकड़े
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार रात सड़क हादसे में मारे गए एक शख्स के शव के ऊपर से रात भर कई वाहन गुज़रे जिससे उसके शव के कई टुकड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को शवगृह में भेजा और मृतक के पास से बरामद आधार कार्ड की मदद से उसके परिजन को जानकारी दी।