सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश समेत 4 लोगों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एक अन्य आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।