सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद क्यों हो रही BJP नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की चर्चा?
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल चर्चा में हैं क्योंकि करीब दस दिन पहले उन्होंने दिल्ली सरकार और MCD के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अधिकारी काम नहीं कर रहे और सांसद, विधायक व पार्षद मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए उनके चक्कर लगा रहे हैं।