सत्य निकेतन में PG ढहने के बाद MCD ने दो दिनों में तोड़ीं 67 इमारतें, 9 को किया सील
सत्य निकेतन (दिल्ली) में PG ढहने के बाद चल रही कार्रवाई के तहत MCD ने दिल्ली के सभी 12 ज़ोन में दो दिनों के दौरान 67 प्रॉपर्टीज़ को गिराया और 9 को सील किया है। नगर निगम ने कुछ दिन पहले 35 प्रॉपर्टीज़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और 4 प्रॉपर्टीज़ को गिराने का आदेश दिया था।