सत्य निकेतन (दिल्ली) में इमारत गिरने से कम-से-कम 7 लोगों की मौत के बाद दिल्ली नगर निगम ने साउथ ज़ोन के 5 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता रणवीर सिंह, एग्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग) ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर (भवन निर्माण) आशीष कुमार शामिल हैं।