सत्य निकेतन हादसे में पीजी मालिक एक है तो तीन लोगों की क्यों हुई गिरफ्तारी?

सत्य निकेतन (दिल्ली) हादसे में पुलिस ने पीजी मालिक हरिराम गुप्ता के साथ उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश को भी गिरफ्तार किया है। जांच के मुताबिक, प्रॉपर्टी उर्मिला के नाम थी, बिजली कनेक्शन हरिराम के नाम था जबकि बिल्डिंग के मैनेजमेंट और देखरेख की ज़िम्मेदारी महेश संभालता था। इसी वजह से पुलिस ने तीनों को आरोपी बनाया है।

Load More